इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट में अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पहली पारी में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ब्रूक ने 176 गेंदों में 24 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 186 रन की पारी खेली। इसके बाद दूसरी पारी में ब्रूक बिना कोई भी गेंद खेले 0 के स्कोर पर रनआउट होकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में हैरी ब्रूक पहले खिलाड़ी हैं जो एक टेस्ट मैच में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के साथ डायमंड डक (बिना गेंद खेले आउट) हुए हैं। 

Advertisement

बता दें कि पहली बार ब्रूक 0 पर आउट हुए हैं। इससे पहले की 9 पारियों में उन्होंने क्रमश: 12,153,87,9,108,111,89,54,186 रन बनाए थे। 

इसके अलावा 12 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई रेकग्नाइज़्ड बल्लेबाज डायमंड डक हुआ है। इससे पहले 2010 में एडिलेड में खेले गए टेस्ट में साइमन कैटिच डायमंड डक हुए थे। 

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। पहले 6 टेस्ट मैच में ब्रूक तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच और दो प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिल चुके हैं। 

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 1 रन से हराकर इतिहास रच दिया। भारत और इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड टेस्ट इतिहास में तीसरी ऐसी टीम बनी है जो फॉलोऑन मिलने के बाद मुकाबला जीती है। इसके अलावा दूसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने एक रन से टेस्ट जीता है। न्यूजीलैंड की इस एतेहासिक जीत के साथ ही सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार