द हंड्रेड के मेंस कॉम्पिटिशन में 14वां मुकाबला नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और बर्मिंघम फिनिक्स के बीच खेला गया जिसे हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली सुपरचार्जर्स ने 36 रनों से जीत लिया। इस मैच में सुपरचार्जर्स के बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला और खुद कप्तान हैरी ब्रूक ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।

Advertisement

शुक्रवार को लीड्स के हेडिंग्ले में बर्मिंघम फीनिक्स के खिलाफ इस मैच में जब ब्रूक अपनी पहली बॉल खेलने के लिए आए तो उन्होंने बिना समय खराब किए पहली ही बॉल पर एक ज़बरदस्त स्कूप शॉट खेलकर हर किसी को हैरान कर दिया। ब्रूक एक घुटने के बल बैठे और स्कूप शॉट खेलते हुए साउदी को छक्का जड़ दिया। उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें देखा जा सकता है कि कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए।

Advertisement

ये घटना तब हुई जब टिम साउथी आक्रमण पर आए और न्यूज़ीलैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ने एक फुल लेंथ गेंद डाली। ये ब्रूक की पारी की पहली गेंद थी और सुपरचार्जर्स के पास 27 गेंदें बची थीं, तभी ब्रूक ने एक शानदार शॉट खेला और गेंद फाइन लेग के ऊपर से छक्के के लिए निकल गई।

सुपरचार्जर्स के कप्तान ने 14 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को 100 गेंदों में 5 विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर बनाने में मदद की।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर इस मैच की बात करें तो डेविड मलान (58), जैक क्रॉली (45) और ब्रुक (31*) की बदौलत सुपरचार्जर्स ने 36 रनों से जीत हासिल की। उनकी टीम 193/5 के स्कोर तक पहुंची। जवाब में, केवल लियाम लिविंगस्टोन (46) और जैकब बेथेल (48) ही फिनिक्स के लिए कुछ कर पाए और बाकी बल्लेबाजों की विफलता के चलते फीनिक्स इस मैच मेंं हार गया। इस बीच, फीनिक्स चार मैचों में एक जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार