ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन टेस्ट में हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन इसके बाद एक छोटी सी गलती ने उनकी पूरी पारी पर पानी फेर दिया। ब्रूक जिस तरह आउट हुए, उसके बाद उन्हें खुद भी अपनी गलती पर यकीन नहीं हुआ।

Advertisement

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन गुरुवार (10 सितंबर) को इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक अच्छी लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने पहले दिन अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद शतक की तरफ कदम बढ़ा दिए थे। वह 75 रन के स्कोर तक पहुंच चुके थे और क्रीज पर पूरी तरह सेट नजर आ रहे थे। लेकिन 50वें ओवर में उनसे ऐसी गलती हुई, जिसने पाकिस्तान को बिना ज्यादा मेहनत के उनका विकेट दे दिया।

गेंदबाजी कर रहे सैम अयूब ने ओवर की पहली गेंद को थोड़ा फ्लैट रखते हुए ब्रूक के पैड की तरफ डाला। ब्रूक ने पीछे जाकर गेंद को मिडविकेट के दाईं तरफ खेल दिया और रन लेने के लिए दौड़ लगा दी। यहीं ब्रूक से बड़ी चूक हो गई। उन्होंने शुरुआत के कुछ कदम काफी धीमे लिए और बाद में तेजी से रन पूरा करने की कोशिश की। 

हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने गेंद को तेजी से उठाया और उतनी ही तेजी से उसे गेंदबाज सैम अयूब की तरफ फेंक दिया। अयूब ने गेंद पकड़ते ही स्टंप्स की गिल्लियां उड़ा दीं। ब्रूक क्रीज तक पहुंचने से काफी दूर थे और रन आउट हो गए। इस तरह शतक की ओर बढ़ रहे हैरी ब्रूक की पारी एक बेहद साधारण गलती के कारण 97 गेंदों में 75 रन बनाकर खत्म हो गई। 

VIDEO:

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहली पारी में सिर्फ 133 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया और दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 453 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान पर 320 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हैरी ब्रूक के अलावा इस पारी में जेमी स्मिथ ने 69 रन, डैन लॉरेंस ने 65 रन, एमिलियो गे ने 60 रन और ओली रॉबिन्सन ने भी अहम 50 रन जोड़कर अर्धशतक लगाए। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार