Ireland vs Afghanistan, 3rd ODI: आयरलैंड के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हैरी टैक्टर (Harry Tector) ने सोमवार (10 अगस्त) को अफगानिस्तान के खिलाफ बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में तीसरे वनडे मैच में खास रिकॉर्ड बना दिया। टैक्टर ने 27 गेंदों में बिना किसी बाउंड्री के 14 रन बनाए, वह भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।
वनडे में 2000 रन पूरे
टैक्टर ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं औऱ इस आंकड़े तक पहुंचने वाले अपने देश के वह आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले पॉल स्टर्लिंग, विलियम पोर्टरफील्ड, केविन ओ'ब्रायन, एंड्रयू बालबर्नी, नियाल ओ'ब्रायन, एड जॉयस, गैरी विल्सन ने ही यह मुकाम हासिल किया था।
आयरलैंड के लिए सबसे तेज 2000 वनडे रन
टैक्टर के 56 वनडे मैच की 51 पारियों में 2011 रन हो गए हैं। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में आयरलैंड के लिए सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पॉल स्टर्लिंग और एड जॉयस के नाम था, इन दोनों ने 61 पारियों में यह कारनामा किया था।
टीमें:
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह (कप्तान), दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, यामीन अहमदज़ई, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी
Also Read: LIVE Cricket Score
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कैड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, बेंजामिन कैलिट्ज़, मार्क अडायर, गेविन होए, जय मूंदड़ा, बायरन मैकडोनो