India Probable Playing XI For 3rd ODI Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।
वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण लॉर्ड्स वनडे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में हर्ष दुबे को चुना गया है जो कि उनकी लाइक टू लाइक रिप्लसमेंट हैं। ऐसे में सुंदर की गैरमौजूदगी में हर्ष को प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया जा सकता है।
ये 23 वर्षीय ऑलराउंडर देश के लिए अब तक 2 वनडे में 4 विकेट ले चुका है। इसके अलावा उनके नाम 32 लिस्ट ए मैचों में 35 विकेट और 294 रन, 28 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 1085 रन और 136 विकेट, और 38 टी20 मैचों में 177 रन और 34 विकेट दर्ज हैं।
ईशान किशन की जगह केएल राहुल: भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल बीमार होने के कारण पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। वो लॉर्ड्स वनडे में मैदान पर वापसी कर सकते हैं। केएल राहुल के पास 97 वनडे मुकाबलों का अनुभव है जिसमें उन्होंने 50 की औसत से पूरे 3400 रन बनाए हैं। उनकी वापसी होती है तो ईशान किशन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन/केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे।