मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle T20 World Cup XI) ने अपनी ऑलटाइम टी-20 वर्ल्ड कप इलेवन चुनी है। भोगले ने पिछले वर्ल्ड कप एडिशन में किए गए प्रदर्शन के आधार पर यह 11 खिलाड़ी चुने हैं। अपनी इस टीम में उन्होंने एकमात्र भारतीय खिलाड़ी को जगह दी है।  

Advertisement

क्रिकबज से बातचीत में चुनी गई अपनी इश टीम में भोगले ने बतौर ओपनर क्रिस गेल और जोस बटलर को चुना है। गेल ने टी-20 वर्ल्ड कप में 31 पारियों में 34.46 की औसत और 142.75 की स्ट्राईक रेट से 965 रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। वहीं बटलर ने टी-20 वर्ल्ड कप में 21 पारियों में 41 की औसत और 144.58 की स्ट्राईक रेट से 574 रन बनाए हैं। दिसमें उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं।

Advertisement

नंबर 3 पर उन्होंने विराट कोहली को रखा है, जो टीम में एकमात्र भारतीय हैं। कोहली ने इस टूर्नामेंट में 19 पारियों में 76.81 की औसत से 845 रन बनाए है, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। चौथे नंबर पर केविन पीटरसन, जो 2010 टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। पीटरसन के नाम इस टूर्नामेंट में 15 पारियों में 580 रन दर्ज हैं। 

नंबर 5  के लिए भोगले की पहली पसंद एबी डी विलियर्स थे, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी को चुना है। जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में 16 पारियों में 437 रन बनाए हैं। नंबर 6 पर शेन वॉटसन औऱ नंबर 7 पर शाहीद अफरीदी। 

गेंदबाजी के विभाग में भोगले ने उमर गुल, लसिथ मलिंगा, ट्रेंट बोल्ट और सैमुअल बद्री को रखा है।

Advertisement

हर्षा भोगले की ऑलटाइम टी-20 वर्ल्ड कप इलेवन

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

जोस बटलर (इंग्लैंड)

Advertisement

विराट कोहली (भारत)

केविन पीटरसन (भारत)

माइक हसी (ऑस्ट्रेलिया)

Advertisement

शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया)

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

उमर गुल (पाकिस्तान)

Advertisement

लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)

ट्रेंट बोल्ट (न्यूज़ीलैंड)

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

सैमुअल बद्री (वेस्टइंडीज)
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार