15 जून। बैंगलोर (CRICKETNMORE)। शिखर धवन (107) और मुरली विजय (105) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने शुकवार को अफगानिस्तान के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 474 रन बनाए हैं।
Advertisement
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी इस मैच में उमेश यादव (26) नाबाद रहे। इसके साथ ही पहले सत्र के समापन की घोषणा भी कर दी गई।
धवन और विजय के अलावा भारत के लिए इस पारी में हार्दिक पांड्या ने 71 और लोकेश राहुल ने 54 रनों का अहम योगदान दिया। हार्दिक पांड्या ने अपनी टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक जमाने का कमाल किया।
अफगानिस्तान के लिए इस पारी में यामिन अहमदजाई ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा वफादार और राशिद खान ने दो-दो विकेट हासिल किए, वहीं मोहम्मद नबी और मुजीब उर-रहमान को एक-एक सफलता मिली।