Harshal Patel Record: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के स्टार गेंदबाज़ हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 43वें मुकाबले में बीते शुक्रवार, 25 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ गज़ब गेंदबाज़ी की। उन्होंने CSK के अपने कोटे के 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए जिसके साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया।

Advertisement

दरअसल, हर्षल पटेल अब आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 4 विकेट हॉल हासिल करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 114 आईपीएल मैचों की 11 पारियों में 148 विकेट चटकाते हुए चौथी बार ये कारनामा किया। आपको बता दें कि इस खास रिकॉर्ड की लिस्ट में उन्होंने लक्ष्मीपति बालाजी, मोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गजों को पछाड़ा जो कि आईपीएल के नामी गेंदबाज़ माने जाते हैं।

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा 4 विकेट हॉल चटकाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज़

हर्षल पटेल - चार (4 विकेट हॉल)
मोहित शर्मा - तीन  (4 विकेट हॉल)
जसप्रीत बुमराह - दो (4 विकेट हॉल)
भुवनेश्वर कुमार - दो (4 विकेट हॉल)

ये भी जान लीजिए कि आईपीएल में सबसे ज्यादा 4 विकेट हॉल हासिल करने का महारिकॉर्ड भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और कैरेबियाई दिग्गज सुनील नारायण के नाम दर्ज है जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 7 बार ये कारनामा किया है।

ऐसा रहा CSK vs SRH मैच का हाल

Advertisement

बात करें अगर एम चिदंबरम स्टेडियम में हुए मुकाबले की तो इसमें मेजबान टीम सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 19.5 ओवर मैदान पर टिककर सिर्फ 154 रन ही स्कोर बोर्ड पर टांग पाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में सनराइजर्स के लिए ईशान किशन (44) और कामिन्दु मेंडिस (32*) ने शानदार पारी खेली जिसके दम पर उन्होंने 18.4 ओवर में 155 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से ये मैच जीत लिया। गौरतलब है कि पॉइंट्स टेबल पर अब SRH की टीम आठवें और CSK की टीम 10वें पायदान पर मौजूद है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार