भारतीय क्रिकेट टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा का आईपीएल 2026 में खेलना नामुमकिन सा नजर आ रहा है क्योंकि उन्हें हाल ही में BCCI नमन अवॉर्ड्स में देखा गया लेकिन वो इस इवेंट में एक छड़ी का सहारा लेकर चल रहे थे जिससे ये साफ हो गया कि अगर वो बिना छड़ी के सहारे चल नहीं पा रहे हैं तो आईपीएल में खेलने का तो सवाल ही नहीं उठता।

Advertisement

राणा की इस साल की शुरुआत में सफल सर्जरी हुई थी और वो फ़िलहाल अपनी रिकवरी के रिहैबिलिटेशन दौर में हैं। राणा की ताजा तस्वीर को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये तेज़ गेंदबाज़ कई महीनों तक मैदान से बाहर रहेगा, जिसका मतलब है कि वो 28 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आने वाले सीज़न में नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

राणा को नमन अवॉर्ड्स के दौरान 2024-25 सीज़न के लिए 'बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष)' का अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड्स में कई और भारतीय क्रिकेटर भी आए हुए थे और उन्हीं में से एक 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी रहे। इस दौरान हर्षा भोगले ने सूर्यवंशी से कई मजेदार सवाल भी पूछे जिसमें से एक सवाल का जवाब देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 175 रनों का महारिकॉर्ड तोड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की। वैभव से पूछा गया था कि वो क्रिस गेल का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे। एक ओवर में छह छक्के, सबसे तेज शतक या एक इनिंग में 175 रन?

Also Read: LIVE Cricket Score

इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहूंगा।" गौरतलब है कि वैभव ने पिछले साल ही अपना आईपीएल डेब्यू किया और राजस्थान रॉयल्स के लिए सीजन में सात मैचों में 36 की औसत और 206.56 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। खास बात ये है कि इस दौरान वैभव के बैट से एक तूफानी शतक देखने को मिला जो कि उन्होंने गुजरात टाइटंस के सामने सिर्फ 35 गेंदों पर ठोका था। जान लें कि ये आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। इस इनिंग में वैभव ने 38 गेंदों पर 7 चौके और 11 छक्के ठोककर 101 रन बनाए थे। IPL 2026 के लिए वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में रिटेन किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार