टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और फैंस में मायूसी का आलम है। पाकिस्तानी फैंस और कई दिग्गज भी हसन अली के उस छोड़े गए कैच को टर्निंग प्वाइंट मान रहे हैं और उनको काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर हसन अली की ट्रोलिंग को देखते हुए उनके ससुर लियकत अली ने उनका बचाव किया है और उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है। इस दौरान लियकत अली ने शाहीन शाह अफरीदी के ससुर शाहिद अफरीदी को भी करारा जवाब दिया है।

Advertisement

एबीपी न्यूज़ के साथ बातचीत के दौरान लियाकत अली ने कहा, 'मैं सुन रहा हूं कि शाहिद अफरीदी मेरे दामाद को ट्रोल कर रहे हैं। उसके दामाद ने भी आखिरी ओवर में 22 रन दिए हैं, अपने दामाद को क्यों नहीं ट्रोल कर रहे हैं। हमारे दामाद को ही क्यों ट्रोल कर रहे हैं। हम मान लेते कि शाहिद अफरीदी निष्पक्ष हैं अगर वो अपने दामाद पर भी सवाल उठाते लेकिन वो निष्पक्ष नहीं हैं।'

इसके साथ ही हसन अली के ससुर ने उन सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए बेवकूफ करार दिया जो हसन अली के ड्रॉप कैच को पाकिस्तानी टीम की हार की वजह बता रहे हैं। हालांकि, अब ये भी देखना दिलचस्प होगा कि लियाकत अली के इस बयान पर शाहिद अफरीदी क्या जवाब देते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार