Hasan Mahmud Record: बांग्लादेश के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज़ हसन महमूद (Hasan Mahmud) गुरुवार, 13 अगस्त के दिन डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड (AUS vs BAN 1st Test) पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर बरसे। आलम ये रहा है कि उन्होंने महज़ 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए और इसी के साथ इतिहास रचकर एक साथ कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Advertisement

टूटा मोहम्मद रफ़ीक का महारिकॉर्ड: महमूद हसन बांग्लादेश के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेस्ट टेस्ट स्पेल डालने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने मोहम्मद रफीक का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया है, जिन्होंने साल 2006 में फतुल्लाह में 62 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में बेस्ट स्पेल डालने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज़

  • 6/55 – हसन महमूद, डार्विन, 2026*
  • 5/62 – मोहम्मद रफीक, फतुल्लाह, 2006
  • 5/68 – शाकिब अल हसन, मीरपुर, 2017
  • 5/85 – शाकिब अल हसन, मीरपुर, 2017

ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेशी क्रिकेटर का पहला 5-fer: बांग्लादेश के 26 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी गेंदबाज़ ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट में 5 विकेट हॉल हासिल किया। महमूद हसन ने ये कारनामा करके इतिहास रचा है।

इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि टेस्ट में हसन महमूद ने अपना तीसरा 5-fer चटकाया जो कि उनके करियर के सिर्फ 15वें मुकाबले में देखने को मिला। इसी के साथ वो बांग्लादेश के लिए टेस्ट में दूसरे सर्वाधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में अब उनसे ऊपर सिर्फ शहादत हुसैन हैं, जिन्होंने 38 टेस्ट में 4 पांच विकेट हॉल झटके।

टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ों द्वारा सर्वाधिक 5 विकेट हॉल

  • 4 – शाहादत हुसैन (38 मैच)
  • 3 – हसन महमूद (15 मैच)*
  • 2 – रोबिउल इस्लाम (9 मैच)
  • 2 – नाहिद राणा (12 मैच)

मैच का हाल: डार्विन के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद वो अपनी पहली पारी में 53 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 198 रन बनाकर ऑल आउट हुए। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 17 ओवर खेलकर 1 विकेट के नुकसान पर 65 रन जोड़े हैं। मैदान पर तंजिद हसन और मोमिनुल हक की जोड़ी मौजूद है। 

ऐसी है दोनों टीमें

बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंज़िद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादोत हुसैन।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): जेक वेदारल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार