कहावत है जब दिल की बात आती है और इश्क होता है तब प्यार करने वालों को कोई सीमा नहीं रोक सकती। इसी सिद्धांत का पालन इन विदेशी क्रिकेटरों ने किया जिन्होंने भारत देश में उनका प्यार मिला। प्यार के बाद धर्म और भाषाओं की सभी बाधाओं को पार करते हुए शादी की है। इस लिस्ट में 2 पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Advertisement

हसन अली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली का दिल इंडियन लड़की पर आया था। हसन अली ने 2019 में हरियाणा के मेवात की रहने वाली 26 साल की सामिया आरजू के साथ शादी की थी। सामिया आरजू अमीरात एयरलाइंस में उस वक्त फ्लाइट इंजीनियर का काम करती थीं। वहीं पहली बार उनकी मुलाकात हसन अली से हुई थी। सामिया आरजू का परिवार दिल्ली में रहता है।

Advertisement

मुथैया मुरलीधरन: श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने चेन्नई की लड़की मधिमलार राममूर्ति से शादी की है। मधिमलार राममूर्ति के साथ मुरलीधरन को महज 10 मिनट में प्यार हो गया था। दरअसल, पहले मुथैया मुरलीधरन शादी के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि वो अपने करियर में किसी तरह की रुकावट नहीं चाहते थे। लेकिन, मधिमलार राममूर्ति से 10 मिनट की मुलाकात ने उनको बदल दिया।

माइक ब्रियरली: इंग्लैंड के सबसे सफल कप्तानों में से एक माइक ब्रियरली ने 70 के दशक के अंत में उद्योगपति गौतम साराभाई की बेटी माना से शादी की थी। उनकी पत्नी गुजराती हैं, इसलिए इस खिलाड़ी ने चार साल तक भाषा सीखने के लिए ट्रेनिंग ली। शादी के बाद वो लंदन में बस गए और इस शादी से उनके दो बच्चे हैं।

Advertisement

शॉन टैट: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टैट का दिल भी भारतीय लड़की पर आया था। शॉन टेट जिन्हें अब तक के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है भारत में बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी पत्नी माशूम सिंघा भारतीय हैं। आईपीएल 2010 के दौरान दोनों एक-दूसरे से मिले और उन्हें प्यार हो गया। उस वक्त शॉन टेट राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।

Advertisement

शोएब मलिक: इस लिस्ट में सबसे फेमस जोड़ी शोएब मलिक और उनकी भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा की है। दोनों 2008 में कपल बन गए थे जब दोनों अपने-अपने करियर के टॉप पर थे। सानिया का परिवार शोएब मलिक को पसंद करता था और दोनों ने अपने परिवार की मौजूदगी में हैदराबाद में शादी की थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार