कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने कहा है कि टीम पूरे सीजन में सही स्कोर की पहचान नहीं कर पाई। हैदराबाद ने 12 मुकाबलों में सिर्फ दो जीत हासिल की है और उसने चार अंक लिए हैं। हैदराबाद की टीम में विलियमसन के अलावा डेविड वार्नर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के मौजूद रहने के बावजूद उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

Advertisement

विलियमसन ने स्टार स्पोटर्स से कहा, "हम पूरे सीजन में सही स्कोर की पहचान नहीं कर सके। हमें ड्रॉइंग बोर्ड में वापस जाकर चीजों का दोबारा आकलन करने की जरूरत है। हमें ज्यादा साझेदारी बनानी होगी।"

Advertisement

हैदराबाद के गेंदबाज उस्मान मलिक जो टी नटराजन के कोरोना रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए थे, उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू में तेजी से गेंदबाजी की और उनकी एक गेंद की स्पीड 151.03 प्रति घंटे रही। यह किसी भी भारतीय की इस सीजन में सर्वाधिक तेजी से फेंकी जाने वाली गेंद थी।

विलियमसन ने कहा, "मलिक नेट्स पर तेजी से गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें मौका देना अच्छा रहा। हम टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, इसलिए हम कुछ अन्य लड़कों को भी मैदान पर उतरने का मौका देंगे।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार