Hayley Matthews Record: द हंड्रेड विमेंस 2026 का 23वां मुकाबला बीते गुरुवार, 06 अगस्त को लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया था जहां MI London Women ने 122 रन डिफेंड करके London Spirit Women को 3 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच MI London की दिग्गज कैरेबियाई ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) ने विपक्षी टीम के 2 विकेट चटकाए और एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो कि आज तक कोई भी कैरेबियाई महिला खिलाड़ी नहीं कर पाई थी।
टी20 में 350 प्लस विकेट: सबसे पहले ये जान लीजिए कि लॉर्ड्स के मैदान पर हेली मैथ्यूज ने एमआई लंदन के लिए 15 बॉल गेंदबाज़ी की और 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने नदीन डी क्लर्क (29 गेंदों पर 35 रन) और चारिस पैवेली (07 गेंदों पर 05 रन) को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।
खास बात ये है कि इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 350 प्लस विकेट पूरे किए और वो ये कारनामा करने वाली पहली कैरेबियाई महिला खिलाड़ी और दुनिया की सिर्फ छठी महिला खिलाड़ी बन गईं। उनसे पहले न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, न्यूजीलैंड की ही सोफी डिवाइन, ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासन, साउथ अफ्रीका की मारिजाने कैप और इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने ही इस आंकड़ें तक पहुंची।
महिला टी20 में सर्वाधिक विकेट
- अमेलिया केर - 337 मैचों की 332 पारियों में 425 विकेट
- सोफी डिवाइन - 433 मैचों की 381 पारियों में 380 विकेट
- जेस जोनासन - 330 मैचों की 325 पारियों में 365 विकेट
- मारिजाने कैप - 372 मैचों की 354 पारियों में 361 विकेट
- सोफी एक्लेस्टोन - 268 मैचों की 266 पारियों में 352 विकेट
- हेली मैथ्यूज - 331 मैचों की 303 पारियों में 351 विकेट
बात करें अगर मौजूदा टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की तो वो एमआई लंदन के लिए अब तक 6 मैचों में 95 रन और 10 विकेट चटका चुकी हैं। वो सोफी मोलिनेक्स, मारिजाने कैप, मिस्टर कॉर्टीन-कोलमैन और एश गार्डनर के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वालीं बॉलर हैं। इन सभी के नाम 10-10 विकेट दर्ज हैं।
मैच का हाल: लॉर्ड्स के मैदान पर London Spirit ने टॉस जीतकर MI London को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 9 विकेट खोकर 122 रन बनाए। उनके लिए अमेरिया केर ने 41 गेंदों पर 5 चौके 4 छक्के लगाकर नाबाद 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में लंदन स्पिरिट के लिए मारिजाने कैप ने 28 गेंदों पर 34 रन ठोके, वहीं नदीन डी क्लर्क ने 29 गेंदों पर 35 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद पूरी टीम 100 गेंदों पर 8 विकेट खोकर 119 रन ही जोड़ पाई और ऐसे MI London ने ये रोमांचक मुकाबला 3 रनों से जीता।