Hayley Matthews Record: द हंड्रेड विमेंस 2026 (The Hundred Women's 2026) का 18वां मुकाबला रविवार, 02 अगस्त को एमआई लंदन और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MI London Women vs Manchester Super Giants Women) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में होगा जहां एमआई लंदन की दिग्गज कैरेबियाई ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) इतिहास रचकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।
350 टी20 विकेट: हेली मैथ्यूज टी20 फॉर्मेट की दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं, जो कि अब तक 329 मैचों में 7547 रन और 349 विकेट चटका चुकी हैं। यानी आज हेली मैथ्यूज MIL-W vs MSG-W के बीच होने वाले मुकाबले में मेलबर्न सुपर जायंट्स के खिलाफ एक विकेट भी लेती हैं, तो भी अपने 350 टी20 विकेट पूरे कर लेगी और इसी के साथ ये कारनामा करने वाली दुनिया की सिर्फ पांचवीं महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।
ध्यान दें कि अब तक सिर्फ न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, न्यूजीलैंड की ही सोफी डिवाइन, ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासन और साउथ अफ्रीका की दिग्गग मारिजाने कैप ने ये कानरामा किया है।
विमेंस टी20 में सर्वाधिक विकेट
- अमेलिया केर - 335 मैचों की 330 पारियों में 422 विकेट
- सोफी डिवाइन - 433 मैचों की 381 पारियों में 380 विकेट
- जेस जोनासन - 328 मैचों की 323 पारियों में 363 विकेट
- मारिजाने कैप - 370 मैचों की 352 पारियों में 360 विकेट
- हेली मैथ्यूज - 329 मैचों की 301 पारियों में 349 विकेट
बात करें अगर साल 2026 के द हंड्रेड विमेंस में हेली मैथ्यूज के प्रदर्शन की तो वो अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही शानदार परफॉर्मेंस कर रही हैं। वेस्टइंडीज की इस दिग्गज ऑलराउंडर ने अब तक टूर्नामेंट में एमआई लंदन के लिए 4 मैचों में 23.25 की औसत और 132.85 की स्ट्राइक रेट से 93 रन बनाए हैं, वहीं इसी बीच उन्होंने 8 विकेट चटकाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
एमआई लंदन विमेंस स्क्वाड: हेली मैथ्यूज़, डैनी वायट-हॉज, हॉली आर्मिटेज (कप्तान), चिनेल हेनरी, निकोला कैरी, किरा चैथली (विकेटकीपर), अमेलिया केर, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, कालिया मूर, तारा नॉरिस, डेनिएल ग्रेगरी, एलेक्सा स्टोनहाउस, एलेनोर थ्रेलकेल्ड, एलिस मोनाघन, केट कॉपैक, फ्रांसेस्का स्वीट, किर्स्टी गॉर्डन।