भारतीय टीम बाएं हाथ के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की स्थिति को लेकर अभी ज्यादा कुछ बोल नहीं रही है। जडेजा को शुक्रवार को मनुका ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में हेलमेट पर गेंद लग गई और इसी कारण युजवेंद्र चहल ने उनका स्थान लिया था। संजू सैमसन ने मैच के बाद कहा, "फिजियो (टीम का मेडिकल स्टाफ) उनकी स्थिति को बेहतर तरीके से जानते हैं। हमें अभी तक कोई जानकारी नहीं है। हमने जडेजा को चोटिल होते देखा। वह जब लौट कर आए तो कह रहे थे कि उन्हें चक्कर आ रहा है। हमें कनकनश सब्सीटियूट के लिए जाना पड़ा।"

Advertisement

सैमसन से जब पूछा गया कि क्या जडेजा दूसरे टी-20 मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे तो उन्होंने कहा, "इसे बारे में मैं आश्वस्त नहीं हूं। हमें जड्डू भाई को देखने होगा, वह कैसा महसूस कर रहे हैं और इसके बाद हम फैसला लेंगे।"

Advertisement

जडेजा की जगह आए चहल ने तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।

सैमसन ने कहा, "टीम की यह मानसकिता है। हम बड़े पैमाने तय करते हैं। आपको जब भी बुलाया जाए आपको तैयार रहना चाहिए। चहल ने काफी मैच खेले हैं।"

जडेजा को स्टार्क की गेंद लगने से पहले ही लंगड़ाते हुए देखा जा सकता था। इसी कारण उन्होंने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रेक भी लिया था। ऐसा लग रहा था कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है।

जडेजा के स्थान पर चहल के आने से ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान एरॉन फिंच हैरान थे। दूसरी पारी शुरू होने से पहले मैच रैफरी डेविड बून से बात करते हुए इन दोनों को निराश देखा जा सकता था।

Advertisement

फिंच ने हालांकि इस मुद्दे को यह कहते हुए खत्म कर दिया कि, "उनके डॉक्टर ने उन्हें मैच से बाहर कर दिया। आप डॉक्टरों के फैसले को चुनौती नहीं दे सकते।"

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस पर कहा, "इस मैच में चहल को खेलाने का कोई प्लान नहीं था। कनकशन अजीब है। आज इसने हमारे लिए काम किया।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार