बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच जारी दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान कप्तान शान मसूद और बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम के बीच तीसरे दिन तीखी बहस हो गई। 

Advertisement

सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 16 मई से खेले जा रहे बांग्लादेश और पाकिस्तान के दूसरे टेस्ट मुकाबले में तीसरे दिन सोमवार (18 मई) को मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद और बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम के बीच जमकर बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

यह घटना बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान हुई। दूसरे सेशन में 78वें ओवर के खत्म होने के बाद खेल थोड़ी देर के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान मुशफिकुर रहीम पाकिस्तान टीम पर समय बर्बाद करने का आरोप लगाते नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक रहीम चाहते थे कि पाकिस्तान टीम जल्दी खेल शुरू करे और समय खराब ना करे। इस पर शान मसूद ने भी तुरंत जवाब दिया और कहा कि जब रहीम मैदान पर क्रैम्प्स की वजह से इलाज ले रहे थे, तब उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी।

दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई यह बहस स्टंप माइक और कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस भी इस पर जमकर रिएक्शन देने लगे।

VIDEO:

अगर मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 437 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश की टीम तीसरे दिन दूसरी पारी में 390 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम के लिए मुशफिकुर रहीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 233 गेंदों में 137 रन बनाए। वहीं लिटन दास ने 69 रन और महमूदुल हसन जॉय ने भी 92 गेंदों में 62 रन की अहम पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इससे पहले पहली पारी में बांग्लादेश ने लिटन दास के शतक की मदद से 278 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 232 रन पर सिमट गई थी, जिससे बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार