साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे क्लासेन ने 83 गेंदों में 174 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 13 छक्के जड़े। अपनी पारी में उन्होंने सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से ही 130 रन बनाए। यह क्लासेन के करियर का चौथा शतक है।

Advertisement

क्लासेन वनडे में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने अमेरिका के जसकरण मल्होत्रा और हमवतन एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा। मल्होत्रा ने 2021 में पीएनजी के खिलाफ नाबाद 173 रन और डी विलियर्स ने 2015 में नाबाद 162 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

बता दें कि 32वें ओवर में क्लासेन ने 25 गेंदों में 24 रन बनाए थे, लेकिन अगली 58 गेंदों में 150 रन बनाए।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 416 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह सातवीं बार है जब साउथ अफ्रीका ने इस फॉर्मेट में 400 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है। साउथ अफ्रीका के लिए क्लासेन के अलावा डेविड मिलर ने 45 गेंदों में नाबाद 82 रन, रासी वैन डर डुसेन ने 65 गेंदों में 62 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार