Heinrich Klaasen Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 49वां मुकाबला बीते बुधवार, 06 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने 235 रन डिफेंड करके पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 33 रन से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में SRH के विस्फोटक बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने 69 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और इसी के साथ टूर्नामेंट का ऑरेंज कैप एक बार फिर अपने नाम कर लिया।

Advertisement

अभिषेक शर्मा से छीना ऑरैंज कैप: इस मुकाबले में 34 साल के हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के ठोककर 160.47 की स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए। खास बात ये है कि अब वो साल 2026 के IPL सीजन में फिर एक बार सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इस बार हेनरिक क्लासेन ने अपने ही साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा से ये ऑरेंज कैप छीना है।

Advertisement

दरअसल, SRH vs PBKS मैच से पहले आईपीएल 2026 का ऑरेंज कैप केएल राहुल के सिर सजा हुआ था जिन्होंने 10 मैचों में लगभग 50 की औसत से 445 रन बनाए हैं। उन्हें अभिषेक शर्मा ने पछाड़ा जो पंजाब किंग्स के सामने 13 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि ये कैप उनके सिर सजता इससे पहले ही हेनरिक क्लासेन ने पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ों की कुटाई करके अपनी 69 रनों की पारी के दम पर उनसे ऑरेंज कैप छीन लिया।

IPL 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • हेनरिक क्लासेन - 11 मैचों में 54.89 की औसत और 494 रन
  • अभिषेक शर्मा - 11 मैचों में 47.50 की औसत और 475 रन
  • केएल राहुल - 10 मैचों में 49.44 की औसत और 445 रन
  • ईशान किशन - 11 मैचों में 37.18 की औसत और 409 रन
  • वैभव सूर्यवंशी - 10 मैचों में 40.40 की औसत और 404 रन

पर्पल कैप पर किसका कब्जा?: भारतीय फैंस ये जानकर काफी खुश होंगे कि साल 2026 के आईपीएल सीजन का पर्पल कैप फिलहाल भारतीय तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार के सिर सजा हुआ है। जहां IPL के करंट सीजन में गेंदबाज़ों की जमकर धुलाई हो रही है, वहीं दूसरी तरफ भुवी ने RCB के लिए 9 मैचों में सिर्फ 7.54 की इकोनॉमी से रन देकर 17 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के यंग गन गेंदबाज़ अंशुल कंबोज हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट झटके।

पॉइंट्स टेबल का हाल: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स को धूल चटाने के साथ ही पॉइंट्स टेबल पर पहली पॉजिशन हासिल कर ली है। उनके नाम 11 मैचों में 7 जीत और 14 अंक दर्ज हैं। SRH के अलावा टॉप-4 में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की टीम बनी हुई है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बात करें अगर पॉइंट्स टेबल की आखिरी दो टीमों की तो वो मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं। मुंबई इंडियंस ने सीजन में अब तक 10 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं, वहीं लखनऊ की टीम अब तक 9 मैचों में से 2 मैच ही जीत पाई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार