भारत के पूर्व बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से साउथम्पटन में खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन चुनी है। अपने इस टीम में उन्होंने 5 बल्लेबाज और 5 गेंदबाज चुने हैं। ईएसपीएनक्रिकइनफो से बातचीत में उन्होंने यह टीम चुनी। 

Advertisement

ओपनिंग के लिए उन्होंने रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी को रखा है। आकाश का मानना है कि दोनों ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट खेला था, ऐसे में रोहित और शुभमन ही पारी की शुरूआत करें। 

Advertisement

इसके अलावा मिडल ऑर्डर में चेतेश्वर पुजारा, कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान अंजिक्य रहाणे को रखा है। रहाणे ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी युवा ऋषभ पंत को सौंपी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में शानदार प्रदर्शन किया था। 

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में उन्होंने दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी है। साउथम्पटन की पिच तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित हो सकती है, फिर भी आकाश दो प्रमुख स्पिनर के साथ गए हैं, जो बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। 

वहीं तेज गेंदबाजी में अनुभवी इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को चुना है। 

WTC Final के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग XI

Advertisement

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे (उप-कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार