लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 14 रन से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने क्वालीफायर 2 में एंट्री मारी, जिसके हीरो रहे रजत पाटीदार (Rajat Patidar)। 28 साल के रजत ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 12 चौकों औऱ 7 छक्कों की मदद से नाबाद 112 रनों की पारी खेली।

Advertisement

बनाए कई अनोखे रिकॉर्ड

Advertisement

पहला खिलाड़ी जिसने आईपीएल एलिमिनेटर में शतक जड़ा है। 

आईपीएल प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले आरसीबी के पहले बल्लेबाज। 

आईपीएल प्लेऑफ में शतक जड़ने वाला पहले अनकैप्ड खिलाड़ी। 

बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी सबसे तेज 49 गेदों में आईपीएल शतक।

Advertisement

20 लाख रुपये में भी नहीं बिके थे

फरवरी में हुए आईपीएल के मेगा ऑक्शन में रजत पाटीदार का बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रुपये था। इसके बावजूद भी किसी टीम ने उनपर बोली नहीं लगाई थी, आरबीसी ने भी नहीं जिसका वह पहला हिस्सा रह चुके थे। आईपीएल 2021 में बैंगलोर के लिए खेलते हुए पाटीदार ने चार मैचों में 17.75 की औसत और 114.52 के स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए थे।

आरसीबी ने लवनीथ सिसोदिया के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर पाटीदार को टूर्नामेंट के बीच में टीम में जगह दी गई। 

Advertisement

पाटीदार ने इससे पहले गुजरात के ख़िलाफ़ 52 रन तो हैदराबाद के ख़िलाफ़ 48 रन की पारी खेली थी। उन्होंने इस सीजन सात मैच की छह पारियों में 55 की औसत और 156 के स्ट्राइक रेट से 275 रन बना चुके हैं। पाटीदार की यह पारी तब आई जब आरसीबी के तीन सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्लवेल कुल मिलाकर सिर्फ 34 रन ही बना पाए। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ 6 विकेट गंवाकर 193 रन तक ही पहुंच सकी। अब आरसीबी 27 मई को दूसरे क्वालीफायर मैच में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार