8 सितंबर। जोस बटलर (नाबाद 63) के अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने यहां ओवल मैदान पर खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को लंच तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 308 रन का स्कोर बना लिया है। लंच के समय बटलर 104 गेंदों की पारी में छह चौके और स्टुअर्ट ब्रॉड 51 गेंदों की पारी में तीन चौकों की मदद से 36 रन बनाकर नाबाद लौटे। बटलर का यह 10वां अर्धशतक है।

Advertisement

स्कोरकार्ड

इससे पहले, इंग्लैंड ने सुबह अपने शुक्रवार के स्कोर सात विकेट पर 198 रन से आगे खेलना शुरू किया।
पहले दिन जिस सुस्त रफ्तार अंदाज में इंग्लैंड के बल्लेबाज खेले, दूसरे दिन उससे उलट उनका अंदाज दिखा और उन्होंने तेजी से रन बटोरे। 

मेबजान टीम को दिन का पहला झटका आदिल राशिद (15) के रूप में 214 के स्कोर पर लगा। उन्होंने 51 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए और आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। राशिद, बुमराह की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। स्कोरकार्ड

इसके बाद बटलर और ब्रॉड ने नौवें विकेट के लिए 90 रन की अविजित साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। इंग्लैंड ने दूसरे दिन के पहले सत्र में महज एक विकेट खोकर 110 रन बनाए। 

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह 64 रन पर तीन विकेट, इशांत शर्मा 62 रन पर तीन विकेट और रवींद्र जडेजा ने 70 रन पर दो विकेट हासिल कर चुके हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार