5 जनवरी। श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 21 रन से हार गई लेकिन थिसारा परेरा ने केवल 57 गेंद पर सेंचुरी जमाकर धमाल मचा दिया है। अपनी शतकीय पारी में थिसारा परेरा ने 13 छक्के जमा दिए हैं।  स्कोकार्ड 

Advertisement

थिसारा परेरा आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। परेरा ने 74 गेंद पर 140 रन बनाए। भले ही श्रीलंका को जीत नहीं दिया पाए लेकिन वनडे में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

वनडे में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनानें के मामले में थिसारा परेरा ने धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

आपको बता दें कि नंबर 7वें पर वनडे में बल्लेबाजी करते हिए धोनी ने साल 2007 में अफ्रीका इलेवन के खिलाफ नाबाद 139 रन की पारी खेली थी।

वहीं वनडे क्रिकेट में नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च स्कोर बनानें का कारनामा न्यूजीलैंड के ल्यूक रोंची के नाम है। ल्यूक रोंची ने साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ ही नाबाद 170 रन की पारी नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए जमाए थे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार