आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सस्ते में आउट कर दिया। आज 30 अप्रैल है और रोहित का जन्मदिन है और वो 37 साल के हो गए है। हालांकि आज वो अपने जन्मदिन को यादगार नहीं बना सके क्योंकि वो सस्ते में आउट हो गए। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित ने जन्मदिन वाले दिन पर इससे पहले आईपीएल के इतिहास में 4 मैच खेले थे जिसमें वो सिर्फ 23 रन ही बना पाए। 

Advertisement

पारी का दूसरा ओवर करने आये बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन ने तीसरी गेंद रोहित को फुल लेंथ पर डाली। रोहित ने इस गेंद को चिप करने की कोशिश की लेकिन कवर में खड़े  मार्कस स्टोइनिस ने अच्छा कैच लपक लिया। रोहित इस मैच में 5 गेंद में एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने इससे पहली वाली गेंद पर चौका मारा था। 

Advertisement

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर आईपीएल के मैच

17 बनाम DC 2009

1 बनाम SRH 2014

2 बनाम RR 2022

Advertisement

3 बनाम RR 2023

4 बनाम LSG 2024

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, मयंक यादव। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह। 

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, शम्स मुलानी। 

Also Read: Live Score

Advertisement

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, मणिमारन सिद्धार्थ, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार