पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के व्हाइट बॉल दौरे पर है। टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में 4-1 से हारने के बाद पाकिस्तानी टीम को वनडे सीरीज के पहले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा और अब उनके लिए दूसरे वनडे से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। ब्लैककैप्स के खिलाफ पहले वनडे में अपना वनडे डेब्यू करने वाले उस्माम खान दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

नेपियर में पहले मैच के दौरान फील्डिंग करते समय उन्हें चोट लगी थी और मैच के बाद किए गए मेडिकल स्कैन में हल्की चोट की पुष्टि हुई थी। नतीजतन, वो तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 29 वर्षीय खिलाड़ी शुरुआत में न्यूजीलैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन फिर उन्हें तुरंत टीम में शामिल कर लिया गया।

Advertisement

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों पर 39 रन बनाकर शानदार वनडे डेब्यू किया। हालांकि, पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी निराश किया और वो टी-20 सीरीज की तरह वनडे सीरीज में भी फाइट देने में असफल रहे। पाकिस्तान को नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 73 रन से हार का सामना करना पड़ा।

न्यूजीलैंड ने मार्क चैपमैन के शानदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 344/9 का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 44.1 ओवर में 271 रन पर आउट हो गई, जिसमें बाबर आजम ने 83 गेंदों पर 78 रन बनाए और अब्दुल्ला शफीक तथा उस्मान खान ने 40 रन की पारी खेली। अब दूसरा वनडे बुधवार को हैमिल्टन में होगा। पाकिस्तान के लिए ये मैच करो या मरो जैसा होगा क्योंकि अगर वो ये मैच भी हारे तो टी-20 सीरीज की तरह वो वनडे सीरीज भी हार जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार