Hunain Shah Bowled Alex Hales And Jyd Goolie Video: नसीम शाह (Naseem Shah) के छोटे भाई हुनैन शाह (Hunain Shah) CPL 2026 में अपनी तेज तर्रार गेंदों से कहर बरपा रहे हैं। वो ये टूर्नामेंट जमैका किंग्समेन (Jamaica Kingsmen) के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने रविवार, 30 अगस्त को त्रिनिदाद के मैदान पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) के दो विकेट चटकाए। उन्होंने अपने एक ही ओवर की लगातार दो गेंदों पर एलेक्स हेल्स (Alex Hales) और जेड गूली (Jyd Goolie) को बोल्ड करके पवेलियन भेजा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये घटना त्रिनबागो नाइट राइडर्स की पारी के 19वें ओवर में घटी। ये ओवर हुसैन शाह करने आए थे जो कि उनके कोटे का चौथा और आखिरी भी था। इसी की तीसरी गेंद पर हुसैन शाह ने पहले एलेक्स हेल्स को बोल्ड किया। उन्होंने ये बॉल 135.9 kmph की रफ्तार से ऑफ और मिडिल स्टंप को टारगेट करके डिलीवर किया था जिसे खेलते हुए एलेक्स हेल्स पूरी तरह चकमा खा गए और बोल्ड होकर आउट हुए।
इसी के बाद अगली ही गेंद पर हुसैन शाह ने जेड गूली को अपना शिकार बनाया। उन्होंने राउंड द विकेट से मिडिल स्टंप को टारगेट करके एक परफेक्ट यॉर्कर फेंका जिसका बल्लेबाज़ पर कोई जवाब नहीं था। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि 22 वर्षीय हुसैन शाह ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि वो टूर्नामेंट में अब तक 8 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 11 विकेट लेने का कारनामा किया है। वो CPL 2026 में मैथ्यू फोर्ड के बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।
मैच का हाल: त्रिनिदाद के मैदान पर Jamaica Kingsmen ने टॉस जीतकर Trinbago Knight Riders को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए। TKR के लिए कॉलिन मुनरो (42 गेंदों पर 52 रन), सुनील नारायण (24 गेंदों पर 53 रन) और निकोलस पूरन (37 गेंदों पर 60 रन) ने अर्धशतक ठोके।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में जमैका किंग्स के लिए कीसी कार्टी ने 33 गेंदों पर 42 रन, किर्क मैकेंज़ी ने 25 गेंदों पर 30 रन और सैम अयूब ने 18 गेंदों पर नाबाद 24 रन ठोके। इन्हीं के दम पर टीम ने 14.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 127 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खेल में ऐसा खलल डाला की गेम को ही रोकना पड़ गया। ऐसे में DLS विधि से मुकाबले का नतीजा निकाला गया और जमैका किंग्समेन को 7 रनों से जीता हुआ घोषित कर दिया गया।