Hyderabad vs Punjab: आईपीएल 2021 के 37वें मुकाबले में केएल राहुल की टीम पंजाब किंग्स और केन विलियमसन की सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हैदराबाद की टीम भले ही इस मुकाबले को हार गई हो लेकिन हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है।

Advertisement

जेसन होल्डर ने गेंद और बल्ले दोनों से ही दमदार प्रदर्शन किया और हैदराबाद को अंतिम गेंद तक इस मैच में बनाए रखा। जहां एक ओर हैदराबाद के बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौट रहे थे वहीं दूसरी तरफ होल्डर ने पिच पर अपना खूटा बांध दिया और अंतिम गेंद तक लड़ाई की। 

Advertisement

हैदराबाद की टीम को इस मुकाबले को जीतने के लिए लास्ट बॉल पर 7 रनों की दरकार थी लेकिन फिर भी सबको उम्मीद थी कि होल्डर नथन एलिस की गेंद पर छक्का मारकर मैच को सुपरओवर तक जरूर ला देंगे। जेसन होल्डर अंतिम गेंद का दबाव नहीं झेल पाए और गेंद को ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए। अंतिम गेंद के बाद होल्डर का चेहरा देखने लायक था उनका दिल बुरी तरह से टूट गया था।

जेसन होल्डर ने 29 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन बनाए। वहीं उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। इस मुकाबले को पंजाब की टीम ने 5 रनों से जीतने में कामयाबी पाई। जेसन होल्डर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार