पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के 26वें मैच में रविवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अब तक लगातार चार मैच हार चुकी है और वह छह मैचों में चार अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। वहीं, हैदराबाद की टीम छह मैचों में तीन जीत और इतने ही हार के साथ छह अंक लेकर पांचवें नंबर पर है।

इस मैदान पर पहले टॉस जीतने वाली टीम ने 10 में से नौ बार पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

 

Advertisement

 

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन : 

राजस्थान रॉयल्स : जोस बटलर (विकेटकीपर), रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), बेन स्टोक्स, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी 

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, विजय शंकर, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, संदीप शर्मा, खलील अहमद, टी नटराजन

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार