आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयन होने के बाद स्पिनर राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने कहा है कि वह उत्साहित और थोड़े भावुक हैं। राहुल फिलहाल आबू धाबी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ हैं जो आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए तैयारी कर रही है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने राहुल की भावनाओं को कैमरे में कैद किया और उनका वीडियो आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के पोस्ट किए वीडियो में चाहर ने कहा, "इसके लिए काफी मेहनत लगी है। वर्ल्ड कप बड़ी चीज है। आपको ऐसे टूर्नामेंटों में देश का प्रतिनिधित्व करने का कम ही मौका मिलता है। मैं उत्साहित और थोड़ा भावुक हूं।"

लेग स्पिनर चाहर को अनुभवी युजवेंद्र चहल की जगह आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में लिया है जिसका आयोजन यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होगा।

चाहर ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए टी-20 में डेब्यू किया था।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार