रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए हैं। पाटीदार ने नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली, जिनकी वजह से ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मैच में आरसीबी ने क्वालिफायर-2 में प्रवेश किया है। अब टीम राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी, अगर टीम वहां से जीत हासिल करती है तो वह फाइनल में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 207 रन बनाए थे। साथ ही पारी में पाटीदार ने 49 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा था।

Advertisement

पाटीदार ने सिर्फ 54 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी खेलकर 12 चौके और सात छक्के लगाए, इस दौरान वे लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के गेंदबाजों पर हावी दिखे। पाटीदार डु प्लेसिस के आउट होने के बाद क्रीज पर आए थे, जहां उन्होंने पारी का अंत किया।

Advertisement

पाटीदार को आईपीएल की मेगा नीलामी में नहीं चुना गया था। वे लवनिथ सिसोदिया की जगह टीम में आए थे, जहां उन्होंने शानदार भूमिका निभाई। वह क्रीज पर तब अए, जब गेंद नई थी। उन्होंने कुछ समय तक इंतजार किया और फिर गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ प्रहार किया।

पाटीदार ने सात मैचों की छह पारियों में 55.00 की औसत और 156.25 के स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए हैं।

डु प्लेसिस ने कहा, "रजत ने जिस तरह से खेला वो वाकई काबिले तारीफ है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से तब प्रदर्शन दिखाया, जब टीम को इसकी जरूरत थी।"

उन्होंने आगे कहा, "रजत के पास गेंद को हिट करने के लिए कई शॉट है। पिछले मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार खेला।"

Advertisement

केएल राहुल (58 गेंदों में 79 रन) और दीपक हुड्डा (26 गेंदों में 45 रन) के बीच 96 रन की साझेदारी की बदौलत लखनऊ 208 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही था। लेकिन, जोश हेजलवुड ने तीन विकेट झटके। उन्होंने ऐसे समय में विकेट झटके, जब टीम को इसकी जरूरत थी और लग रहा था कि लखनऊ लक्ष्य को पार कर सकती है, जिस तरह से टीम के बल्लेबाज गेंदबाजों पर प्रहार कर रहे थे। गेंदबाजों ने लखनऊ को छह विकेट पर 193 रन पर रोक दिया।
शुक्रवार को अहमदाबाद में बैंगलोर का सामना क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स से होगा।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार