जोस बटलर (Jos Buttler) से राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को आईपीएल-13 में जिस पारी की उम्मीद थी वो सोमवार को शेख जाएद स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ देखने को मिली। 126 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने अपने तीन विकेट 28 रनों पर ही खो दिए थे और विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल हो रहा था।

Advertisement

बटलर ने कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ 98 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। बटलर ने 48 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली और इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

मैच के बाद बटलर ने कहा, "हमने कुछ मैच गंवा दिए इसलिए यह मैच जीतना अच्छा रहा। मैं अपनी बल्लेबाजी में ऊर्जा के साथ आने की कोशिश में था, जो मुझे लगा कि पिछले मैच में नहीं थी। मैं क्रीज पर ज्यादा सहज लग रहा था। यह शानदार एहसास है।"

बटलर ने कहा, "टी-20 क्रिकेट में आप खराब फॉर्म के लिए अपने आप को कोस सकते हो क्योंकि आपको ज्यादा गेंदें खेलने का मौका नहीं मिलता, लेकिन आपको अपने आप पर भरोसा करना पड़ता है।"

बटलर आमतौर पर ओपनिंग करते हैं। इस सीजन में भी शुरुआती मैचों में उन्होंने बतौर ओपनिंग बल्लेबाज खेला था, लेकिन बेन स्टोक्स के आने के बाद से वह मध्य क्रम में आ गए हैं।

इस पर बटलर ने कहा, "अगर हम जीतते हैं तो अच्छी बात है। टीम जहां चाहती है मैं वहां बल्लेबाजी कर खुश हूं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार