भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 7 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच के हीरो रहे तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel), जिन्होंने शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उन्होंने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इससे बेहतर शुरुआत नहीं कर सकते थे। 

Advertisement

आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 32 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल करने के बाद, पटेल ने रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारत के लिए हीरो साबित हुए, जिसे मेजबान टीम ने सात विकेट से मैच को जीता। इसमें हर्षल ने 25 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

पटेल ने कहा, "मुझे डेब्यू करने में काफी समय लगा, लेकिन मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं बहुत खुश हूं कि जो कुछ भी मैंने सीखा वह अब मेरे काम आ रहा है। वास्तव में, मैं इससे बेहतर शुरुआत नहीं कर सकता था।"

पटेल ने उपकप्तान केएल राहुल को 49 गेंदों में 65 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार न मिलने पर भी आश्चर्य व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार