12 जून। आखिरकार दिनेश कार्तिक की टेस्ट टीम में वापसी हुई है और अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

आखिरी टेस्ट मैच दिनेश कार्तिक ने साल 2010 में खेला था। उसके बाद लगभग 8 साल के बाद कार्तिक एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में नजर आएंगे।

Advertisement

ऐसे में कार्तिक ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले एक खास बयान दिया है। कार्तिक ने कहा कि धोनी जैसे महान विकेटकीपर बल्लेबाज के रहते भारतीय टीम में जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं था। 

मेरी प्रतिस्पर्धा एमएस धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी से थी। यानि मेरी जगह टीम में इसलिए नहीं बनी क्योंकि धोनी सामने थे।  दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर, खूबसूरती बला की है

दिनेश कार्तिक ने कहा कि किसी साधारण खिलाड़ी के लिए मैंने अपनी जगह भारतीय टीम में नहीं गंवाया, धोनी एक खास खिलाड़ी थे। मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है।

दिनेश कार्तिक ने आगे ये भी कहा कि मुझे एक और मौका मिला है और मैं इस मौके का भरपूर फायदा उठाने की भरपूर कोशिश करूंगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार