भारतीय टीम के पूर्व स्टार स्पिन गेंदबाज़ हरभजन सिंह अपनी फिरकी से दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों को फंसाने के लिए जाने जाते थे। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी हरभजन क्रिकेट से जुड़े हुए हैं और अब एक एक्सपर्ट के तौर पर फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच अब इस दिग्गज खिलाड़ी ने कुछ मज़ेदार सवालों का जवाब दिया है जो शायद सचमुच भारतीय टीम और उनका भविष्य बदल सकते थे।

Advertisement

हरभजन सिंह से एक जाने माने यूट्यूब चैनल ने बातचीत करते हुए सवाल किया कि अगर युवराज सिंह भारतीय टीम के कप्तान होते तो क्या उनका या किसी दूसरे खिलाड़ी का करियर बड़ा हो सकता था, जिसके जवाब में इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, 'नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगा कि युवराज कप्तान होते तो किसी का करियर बड़ा या लंबा हो सकता था। हमने जितना भी खेला है अपने दम पर खेला है, ऐसा नहीं था कि किसी कप्तान ने हमें सेलेक्ट करवाया या बाहर होने से बचाया हो। अगर आप कप्तान हो तो कंट्री के बारे में पहले सोचना होगा। दोस्ती अपनी जगह होगी लेकिन आपको देश के बारे में पहले सोचना है। युवराज भी वही करते।'

Advertisement

इसी बीच हरभजन ने यह भी कहा कि अगर युवराज कप्तान होते तो वह अच्छी कप्तानी करते। उनके रिकॉर्ड इसकी गवाही देते हैं। वह साल 2011 के वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट थे।

टर्मिनेटर से बातचीत करते हुए चैनल ने भारतीय टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल पर भी सवाल किया। जिसके जवाब में वह बोले, 'बहुत अच्छा होता। अगर ग्रेग भारत के कोच नहीं होते। अगर ऐसा नहीं हुआ हुता तो साल 2007 के वर्ल्ड कप में हमारी दुर्दशा नहीं हुई होती। वह एक हैपी टीम बिल्कुल भी नहीं थी।'

इसी बीच हरभजन सिंह ने बातचीत करते हुए बताया कि अगर मैं एक गेंदबाज़ की जगह बल्लेबाज़ होता तो स्पॉन्सर की कमी बिल्कुल नहीं होती। मेरे पास भी बहुत पैसा होता। क्रिकेट एक बल्लेबाज़ों का गेम हैं। वो पचास रन बनाकर मैन ऑफ द मैच ले जाते हैं, गेंदबाज़ को 3 विकेट चटकाकर भी मैन ऑफ द मैन नहीं मिलता। इसलिए मुझे लगता है कि बल्लेबाज़ होता तो बहुत पैसा होता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार