आईपीएल 2023 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राइली रूसो (Rilee Rossouw) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स को 15 रन से मात दी। पंजाब की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने भी ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद पंजाब के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कहा कि आखिरी ओवर स्पिनर से करवाने का मेरा फैसला उल्टा पड़ गया। इस ओवर को हरप्रीत बरार ने कराया था और उन्होंने 23 रन दे दिए थे। 

Advertisement

मैच के बाद धवन ने कहा, "यह निराशाजनक था। हमने पहले छह ओवरों में अच्छी गेंदबाजी नहीं की, हमें कुछ विकेट लेने चाहिए थे। यह एक करीबी मैच था। नो बॉल के बाद उम्मीद जगी थी, लिवी ने शानदार पारी खेली। मुझे लगा कि आखिरी ओवर में स्पिन गेंदबाजी करने का मेरा फैसला उल्टा पड़ गया। हमारे गेंदबाजों ने पावरप्ले में गेंद को ऊपर पिच नहीं कराया। हमने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवाया और पहला ओवर भी मेडन था - हमने वहां छह गेंदें गंवाईं।"

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 213 रन का विशाल स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 82(37)* रन राइली रूसो के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। ये आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 54(38) रन का योगदान दिया। 

अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान डेविड वॉर्नर ने 46(31) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े। उन्होंने शॉ के साथ 94 (62) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सॉल्ट 26(14) रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। पंजाब की तरफ से 2 विकेट सैम कुरेन ने लिए। पंजाब की तरफ से आखिरी ओवर करने हरप्रीत बरार आये थे उन्होंने इस ओवर में 6 4 Wd 6 Wd 1 0 4 कुल 23 रन लुटाये। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन ही स्कोरबोर्ड पर टांग पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 94(48) रन की शानदार अर्धशतकीय पारी लियाम लिविंगस्टोन ने खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के लगाए। उनके अलावा अथर्व तायदे ने 54(42) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद वो रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए। लिविंगस्टोन और तायदे ने 78 (50) रन की साझेदारी की थी। दिल्ली की तरफ से ईशांत शर्मा और एनरिक नॉर्खिया ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। वहीं खलील अहमद और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार