सिडनी, 3 जनवरी (CRICKETNMORE)| यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए मार्नस लाबुशान ने कहा है कि वह भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को देखकर काफी कुछ सीख रहे हैं। लाबुशान इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। 

Advertisement

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने लाबुशान के हवाले से लिखा है, "मैं निश्चित तौर पर उत्साहित हूं। ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए कौन उत्साहित नहीं होगा।"

Advertisement

पुजारा के बारे में इस बल्लेबाज ने कहा, "वह बेहतरीन क्लास वाले बल्लेबाज हैं। उनका समय लेना और धैर्य, साथ ही वह जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं वो बेहद अच्छा है। मुझे लगता है कि यह वो चीजें हैं जिन्हें मैं सीख सकता हूं। उन्होंने काफी देर तक बल्लेबाजी की। वह ऐसा पूरी सीरीज से करते चले आ रहे हैं।"

पुजारा दूसरे टेस्ट के पहले दिन 130 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। उन्हीं के शतक के दम पर भारत ने दिन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 303 रनों के साथ किया। पुजारा का यह इस सीरीज में तीसरा शतक है। लाबुशान ने शेफील्ड शील्ड में क्वींसलैंड के लिए नंबर-3 पर काफी बल्लेबाजी की है। 

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "मैंने क्वींसलैंड के लिए मुख्यतया नंबर-3 पर ही बल्लेबाजी की है। यह वो क्रम है जो मुझे भाता है। यह अच्छी चुनौती होगी। मैं इसके लिए तैयार हूं।"

लाबुशान हरफनमौला खिलाड़ी हैं। इस लेग स्पिनर को मिशेल मार्श के स्थान पर टीम में चुना गया है। मैच के पहले दिन हालांकि लाबुशान ने सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी की और 25 रन दिए। वह पहले दिन मेजबान टीम के सबसे खर्चीले गेंदबाज रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार