9 अप्रैल। चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

दीपक चाहर को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Advertisement

कोलकाता की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी और इसमें अकेले आंद्रे रसेल का योगदान नाबाद 50 रनों का रहा। इस लक्ष्य को चेन्नई ने 17.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

मैच के बाद धोनी ने कहा कि चेन्नई के दर्शक सीएसके को काफी पसंद करते हैं। सीएसके और यहां के फैन्स के हमारे साथ अलग कैनेक्टशन हैं। धोनी ने कहा कि ब्रावो का चोटिल होना हमारे लिए मुश्किल खड़ा करता है लेकिन भज्जी ने उसकी भरपाई की है और जो भी मौके भज्जी को मिले हैं उसपर खड़े उतरे हैं।

धोनी ने इमरान ताहिर को अपना मनपंसद गेंदबाज भी बताया और कहा कि जब भी विकेट की जरूरत होती है तो इमरान ताहिर हमें विकेट निकाल कर देते हैं। धोनी ने इमरान ताहिर के बारे में कहा कि वो एक ऐसा गेंदबाज हैं जो प्लान के साथ गेंदबाजी करता है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार