20 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कटक में खेले गए दूसरे वनडे में भारत की बेमिसाल जोड़ी धोनी और युवराज सिंह ने कमाल का खेल दिखाकर शतक जमाए।

Advertisement

एक तरफ जहां युवराज सिंह ने अपने वनडे करियर का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया तो वहीं धोनी ने 134 रन बनाकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। युवराज की जबरदस्त वापसी देखकर पत्नी हेजल कीच ने युवी को भेजा प्यार भरा मैसेज

Advertisement

आगे पढ़े कैसे योगराज सिंह ने गिरगिट की तरह बदला अपना रंग...NEXT पर क्लिक करें-

 

धोनी और युवी की बल्लेबाजी ने युवी के पिता को भी काफी खुश कर दिया है। उन्होंने बताया है कि जिस तरह से धोनी, युवराज और कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे हम उम्मीद कर सकते हैं कि तीनों बल्लेबाज 40 की उम्र तक क्रिकेट खेल सकते हैं।

इसक अलावा योगराज ने आगे ये भी कहा कि “ मैं धोनी के बारे में कभी भी आलोचनात्मक नहीं रहा हूं। लकिन धोनी को खुद चयनकर्ताओं के पास जाकर कहना चाहिए था कि मीडिल ऑर्डर में मुझे युवी जैसे खिलाड़ी की जरूरत हैं। दुर्भाग्य से धोनी ने युवी के 2 से 3 साल क्रिकेट करियर को बर्बाद कर दिया। “  VIDEO: धोनी ने अपने दोस्त युवराज के लिए लाइव मैच में दिखाया "दोस्ताना", OUT होने से बचाया

इसके साथ ही धोनी को योगराज ने माफ करते हुए कहा कि दोनों के द्वारा कि गई पार्टनरशिप अबतक की सबस बेहतरीन पार्नरशिप है। देर आये, दुरूस्त आये, अब मुझे कोहली  की कप्तानी पर पूरा भरोसा है। युवराज एक फाइटर है और आने वाले समय में युवी के बल्ले से एक से बढ़कर एक पारी निकलेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार