26 मार्च। आईपीएल 2019 के चौथे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को 14 रनों से हरा दिया।इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के तरफ से क्रिस गेल ने 79 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी तरफ सरफराज खान ने नाबाद 46 रन की पारी खेली।

Advertisement

सरफराज खान ने अपनी पारी में 29 गेंद का सामना किया 6 चौके और 1 छक्के जमाए। गौरतलब है कि सरफराज खान पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में थे लेकिन कोई खास कमाल नहीं कर पाए जिसके कारण इस बार आरसीबी ने अपने टीम से सरफराज खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

Advertisement

इस सीजन में सऱफराज खान किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे हैं। आपको बता दें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले ही मैच में सरफराज खान ने 46 रन बनाए और अपनी पारी के दौरान स्‍कूप शॉट खेलकर हर किसी को हैरान किया।

मैच के बाद अपने स्‍कूप शॉट के बारे में सरफराज खान ने खुलासा किया और साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने स्‍कूप शॉट अपने डैड को देखकर सीखा है।

सरफराज खान ने कहा कि उनके पिता खुद एक क्रिकेटर हैं और वो अपने समय के दौरान खुद ही स्‍कूप शॉट खेला करते थे। ऐसे में मेरे पापा ने स्‍कूप शॉट खेलना मुझे सिखाया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार