चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने शुभमन गिल (101*) के शतक की बदौलत 46.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।हालांकि, अगर रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत में आसान मौके को ना गंवाया होता तो बांग्लादेश 228 रन तक भी ना पहुंच पाता और ये मैच जल्दी खत्म हो सकता था।

Advertisement

रोहित के इस ड्रॉप कैच की वजह से बांग्लादेश का बड़ा स्कोर तो बना ही लेकिन साथ ही अक्षर पटेल भी हैट्रिक लेने से चूक गए थे। ये घटना पारी के नौवें ओवर में हुई, जब बाएं हाथ के स्पिनर ने लगातार गेंदों पर तनजीद हसन और मुशफिकुर रहीम को आउट किया। हैट्रिक वाली गेंद पर जाकिर अली उनका सामना करने आए और अक्षर इस गेंद पर भी उनके बल्ले का किनारा लगवाने में सफल रहे लेकिन पहली स्लिप में भारतीय कप्तान रोहित ने आसान मौका गंवा दिया और अक्षर का हैट्रिक लेने का सपना टूट गया।

Advertisement

कैच छोड़ने के बाद रोहित गुस्से में टर्फ पर हाथ मारने लगे और अक्षर से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। मैच के बाद रोहित शर्मा से ड्रॉप कैच के बारे में पूछा गया। चेहरे पर मुस्कान के साथ, भारतीय कप्तान ने कहा कि वो हैट्रिक ना होने के कसूरवार हैं और इसी वजह से वो अक्षर को डिनर पर लेकर जाएंगे।

रोहित ने कहा, "मैं कल उसे (अक्षर) डिनर पर ले जा सकता हूं। नहीं, वो एक आसान कैच था, मुझे अपने लिए जो मानक तय किए हैं, उनके अनुसार मुझे वो कैच पकड़ लेना चाहिए था। लेकिन मुझे पता है कि ऐसी चीजें होनी ही हैं। ह्रदय और जाकिर को श्रेय जाता है, उन्होंने एक अच्छी साझेदारी की।"

अक्षर ने अपने नौ ओवरों में 2/43 के आंकड़े के साथ समाप्त किया और अपने स्पेल के दौरान बल्लेबाजों को तनाव में रखा। मोहम्मद शमी ने गेंद से स्टार बनकर पांच विकेट लिए और ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार