लाहौर, 22 मई।  पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और विकेटकीपर राशिद लतीफ ने बाबर आजम को लेकर कहा है कि अगर उन्हें इमरान खान जैसी कप्तानी करनी है तो उन्हें अपने व्यक्तित्व में भी इमरान जैसा बदलाव करना होगा। अख्तर ने डब्ल्यूएजेआई स्पोर्ट्स के यूट्यूब शो पर कहा, "बाबर आजम, इमरान खान की तरह के कप्तान बनाना चाहते हैं, लेकिन इसका मतलब सिर्फ यह नहीं है कि यह सिर्फ क्रिकेट से जुड़ी ही बात होगी। उन्हें इमरान खान की किताब में से पर्सनालिटी के बारे में भी सीखना चाहिए।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "उन चीजों के बारे में बात मत करो जिनके बारे में हम बीते 10 साल से बात कर रहे हैं। हमें यह पसंद नहीं है। बाबर को अपनी बात करने की क्षमता, अपनी पर्सनालिटी, आगे से नेतृत्व करने की क्षमता, फिटनेस स्तर आदि चीजों पर काम करना होगा। मुझे लगता है कि उन्हें काफी कुछ साबित करना है।"

Advertisement

अख्तर की बात को लतीफ का भी समर्थन मिला, "जब कप्तान प्रेस कॉन्फ्रें स में बैठा हो तो वह अपने विजन के बारे में बात करता है, लेकिन इस चीज की कमी है। हमारे कप्तान ऐसी चीजों के बारे में बात कर रहे हैं जिनके बारे में हम पहले से ही जानते हैं, जैसे कि भाषा की परेशानियां, विराट कोहली से तुलना।"

उन्होंने कहा, "बाबर को बाजए उनको दी गई स्क्रिप्ट से इतर एक मजबूत स्टेटमेंट देना चाहिए था। आपने पहले ही बता दिया की आपकी मानसिकता और दृष्टिकोरण सही नहीं है।"

इस पूरे विवाद की जड़ पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी तनवीर अहमद का वो बयान हैं जिसमें उन्होंने बाबर को इंग्लिश, ड्रेसिंग सेंस और पर्सनालिटी सुधारने को कहा था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार