इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय (Jason Roy) ने गुरुवार को कहा कि दुबई में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल खेलने से उनको काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि आईपीएल खेलने से मुझे यहां की धीमी पिचों को समझने में आसानी रहेगी।

Advertisement

रॉय ने कहा कि मुझे लगता है कि आईपीएल खेलने से मुझे लगता है कि इन पिचों पर प्रशिक्षण, खिलाड़ियों के आसपास रहने से निश्चित रूप से मानसिकता और इन पिचों के अभ्यस्त होने और यह जानने में मदद मिली है कि क्या उम्मीद की जाए। इसलिए, खिलाड़ियों को इससे फायदा होगा।

Advertisement

रॉय ने बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर के साथ सैम कुरेन के इंग्लैंड के लिए मार्की टूनार्मेंट से बाहर होने पर निराशा जताई। स्टोक्स जहां मानसिक स्वास्थ्य के कारण खेल से ब्रेक लिया हुआ है वहीं, आर्चर को अपने दाहिने हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर की शिकायत की वजह से पूरे साल के क्रिकेट से बाहर कर दिया गया है। जबकि सैम कुरेन को आईपीएल के मैच के दौरान पीठ की समस्या आ गई थी।

लेकिन रॉय ने यह सुनिश्चित किया है कि उन तीनों के बिना भी इंग्लैंड टीम में अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं। जिन्होने अभ्यास मैचों के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं अभी भी वे खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे पास अच्छे खिलाड़ी है जो इस टूर्नामेंट में शत प्रतिशत देंगे। मैं आपको बता सकता हूं कि नेट में हम जमकर पसीना बहा रहे हैं। ताकि अपने प्रतिभा को निखार सके।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार