6 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में साउथ अफ्रीका का बुरा सफर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भारत ने बुधवार को साउथ अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। यह साउथ अफ्रीका की इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी हार है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका को पहले मैच में इंग्लैंड ने हराया था तो वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश ने पटका था।

Advertisement

भारत के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करनी वाली साउथ अफ्रीका 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 227 रनों से आगे नहीं जा सकी। मैच के बाद डु प्लेसिस ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की।

डु प्लेसिस ने कहा, "उनकी गेंदबाजी शानदार है। उनके पास अच्छे तेज गेंदबाज और स्पिनर हैं। हमने वापसी की कोशिश अच्छी की थी लेकिन फिर स्पिनरों ने मध्य के ओवरों में काम बिगाड़ दिया।"

गेंदबाजों के बाद भारत के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका को परेशान कर नाबाद 122 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई।

रोहित की पारी पर डु प्लेसिस ने कहा, "रोहित को किस्मत का साथ भी मिला, लेकिन उन्होंने वो किया जो हम नहीं कर पाए- शतक मारा और मैच जिताया। यह पिच शानदार थी। हमारे सभी तेज गेंदबाजी विकल्प खत्म हो गए थे इसलिए हमने दो स्पिनर खेलाए।"

Advertisement

पहले बल्लेबाजी चुनने के फैसले पर डु प्लेसिस ने कहा, "अगर हमारे पास डेल स्टेन और लुंगी नगिदी होतो तो हमारा पहले बल्लेबाजी करने का औचित्य होता। रबादा चैम्पियन हैं, मैंने उनकी गेंदों को ज्यादा इधर-उधर जाते नहीं देखा, लेकिन क्रिकेट इसी तरह होती है। जब आप अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ नहीं खेलते हो तो यह 50-50 की चीजें आपके पक्ष में नहीं जाती हैं। हमारी कोशिश लगातार लड़ने की होगी लेकिन हम हमेशा गलती कर बैठते हैं। आज किसी न किसी को अंत तक बल्लेबाजी करनी थी लेकिन कोई नहीं कर सका। ज्यादा 30-40 रनों की पारियों से काम नहीं चलेगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार