नई दिल्ली, 24 नवंबर (CRICKETNMORE) । भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज अंजिक्या रहाणे चाहते हैं अगर उनकी बायोपिक बनती है तो आमिर खान उसमें उनका किरदार निभाएं। अंजिक्या रहाणे ने यह बात इंडियन क्रिकेट टीम के फेसबुक पेज द्वारा आयोजित सवाल-जवाब सत्र के दौरान कही। सवाल-जवाब के इस सत्र के दौरान रहाणे ने खुद से और टीम इंडिया से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।
Advertisement
सत्र के दौरान एक फैन ने उनसे उनकी बायोपिक को लेकर सवाल किया और पूछा कि वह किस एक्टर को अपना किरदार निभाता हुआ देखना चाहते हैं। जिसके जवाब में रहाणे ने कहा कि अगर आने वाले समय में उनके जीवन के ऊपर कोई फिल्म बनती है तो वह चाहतें हैं कि आमिर खान उस फिल्म में उनके किरदार को निभाएं।
Advertisement