गुजरात टाइटंस के खिलाफ साहसिक बल्लेबाजी करने वाले दिल्ली के आलराउंडर अमन हकीम खान ने कहा है कि वह टीम साथी मिशेल मार्श के बीमार होने के कारण उन्हें मिले मौके को हर हाल में भुनाना चाहते थे।

Advertisement

अमन मंगलवार रात मुकाबले में गुजरात के खिलाफ जब बल्लेबाजी करने उतरे तब दिल्ली 23 रन पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन उन्होंने 44 गेंदों पर 51 रन बनाकर टीम को संभाला जिससे दिल्ली 20 ओवर में 130/8 के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंच सकी।

Advertisement

26 वर्षीय अमन को मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले अंतिम एकादश में मौका मिला और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाते हुए प्रभावशाली पारी खेली।

अमन ने मैच के बाद कहा, "पहले के मैचों में मैं उस समय बल्लेबाजी करने उतरता था जब 30 गेंदों पर 100 रन चाहिए होते थे। मैं इस बारे में ज्यादा सोचता नहीं था और मेरा आत्मविश्वास भी कम नहीं था। लेकिन पिछले मैच जिसमें मैं हैदराबाद में खेला था मैं ऐसी ही स्थिति में गया और मैंने अपना विकेट फेंक दिया। इसलिए मैं खुद से नाराज था और मैं केवल यही सोच रहा था कि यदि मुझे ऐसा मौका फिर मिले।"

उन्होंने साथ ही कहा, "वैसे मैं आज खेलने नहीं जा रहा था। मिशेल मार्श बीमार हो गए और मैं टीम में आ गया मैं इस मौके को हर हाल में भुनाना चाहता था।"

अपनी पारी के लिए अमन ने कहा कि उन्होंने सामान्य तरीके से बल्लेबाजी की क्योंकि टीम पहले ही काफी विकेट गंवा चुकी थी। उन्होंने कहा,''स्पिनरों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। मेरे लिए बल्लेबाजी करना आसान था क्योंकि हम काफी विकेट पहले ही गंवा चुके थे लेकिन ऐसे विकेट और ऐसे गेंदबाजी आक्रमण के सामने बड़े शॉट खेलना मुश्किल था।"

Advertisement

130 रन का कम स्कोर बनाने के बावजूद दिल्ली ने उसका सफलतापूर्वक बचाव कर लिया। अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने आखिरी ओवर में 12 रन का बचाव करते हुए मात्र छह रन दिए और राहुल तेवतिया का विकेट झटका।

इशांत की गेंदबाजी की सराहना करते हुए अमन ने कहा, "यह एक सामूहिक प्रयास था लेकिन आखिरी ओवर में इशांत विश्वास से भरपूर नजर आ रहे थे। यह मैच जीतने का काफी श्रेय उन्हें जाता है क्योंकि तेवतिया और हार्दिक पांड्या जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे। और आप जानते हैं कि राशिद खान क्या कर सकते हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार