ढाका, 4 अक्टूबर। बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज मुसद्देक हुसैन का कहना है कि टीम के मुख्य कोच चंदिका हाथुरूसिंघा की सलाह ने उन्हें पदार्पण मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में मुसद्देक जब बल्लेबाजी करने आए तो टीम का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 135 रन था। मुसद्देक ने नाबाद 45 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि अफगानिस्तान ने 209 के लक्ष्य को हासिल करते हुए मैच अपने नाम कर श्रृंखला में 1-1 से बारबरी कर ली।

बड़ा फैसला, भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज हो सकती है रद्द

Advertisement

मुसद्देक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कोच ने पदार्पण मैच से पहले कहा था कि यह तुम्हारा पहला मैच है, प्रदर्शन की चिंता न करो। सिर्फ अपना स्वाभाविक खेल खेलो। और मैंने वही किया।" इसके बाद मुसद्देक ने गेंदबाजी में इतिहास रचा। वह पदार्पण एकदिवसीय मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बने। उन्होंने अपने पहले मैच में 30 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

रिद्धिमान साहा का ईडन गॉर्डन में अचूक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Advertisement

उन्होंने श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले में भी एक विकेट लेते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश ने अंतिम मुकाबला 141 रनों से जीतते हुए श्रृंखला अपने नाम की।मुसद्देक ने कहा, "मैं टीम में एक हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर आया था। बल्लेबाजी मेरी प्रमुख जिम्मेदारी है और गेंदबाजी दूसरी।"

BCCI के अधिकारियों को नंगाकर लगाए जाएं 100-100 कोड़े, जस्टिज काटजू का विवादित बयान

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार