AFG vs IRE 4th ODI: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार (12 अगस्त) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) ने शानदार शतक ठोका और वनडे क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए।

Advertisement

जादरान ने इस मुकाबले में 118 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इस दौरान उन्होंने सेदिकुल्लाह अटल के साथ दूसरे विकेट के लिए 231 रन की बेहतरीन साझेदारी भी की। सेदिकुल्लाह अटल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 120 गेंदों में 143 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की दमदार पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 343 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

45वीं पारी में पूरे किए 2000 वनडे रन
इब्राहिम जादरान अपनी इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर इस आंकड़े को छुने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए। जादरान को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो रन की जरूरत थी और उन्होंने महज तीन गेंदों में यह उपलब्धि हासिल कर ली। यह उनका वनडे करियर का 45वां मुकाबला और 45वीं पारी थी। 

वनडे में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भारत के कप्तान शुभमन गिल के नाम है, जिन्होंने सिर्फ अपने 38वें मैच और 38 पारियों में यह कारनामा किया था। साउथ अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज हाशिम अमला ने 41 मैच की 40 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। इसके बाद पाकिस्तान के जहीर अब्बास और अब इब्राहिम जादरान का नाम शामिल हो गया है, जिन्होंने 45वें मैच की 45वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। 

वनडे में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

  1. शुभमन गिल (भारत) – 38 मैच, 38 पारियां
  2. हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) – 41 मैच, 40 पारियां
  3. जहीर अब्बास (पाकिस्तान) – 45 मैच, 45 पारियां
  4. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) – 45 मैच, 45 पारियां
  5. केविन पीटरसन (इंग्लैंड) – 51 मैच, 45 पारियां
  6. बाबर आजम (पाकिस्तान) – 47 मैच, 45 पारियां
  7. रासी वैन डेर डुसेन (साउथ अफ्रीका) – 51 मैच, 45 पारियां

इतना ही नहीं, यह इब्राहिम जादरान के वनडे करियर का सातवां शतक था। इस शतक के साथ वह अफगानिस्तान के लिए दूसरे सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड फिल्हाल रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम है, जिन्होंने 58 मैचों में 9 शतक लगाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक

  1. रहमानुल्लाह गुरबाज – 9 शतक, 58 मैच
  2. इब्राहिम जादरान – 7 शतक, 45 मैच
  3. मोहम्मद शहजाद – 6 शतक, 84 मैच
  4. रहमत शाह – 5 शतक, 131 मैच
  5. सेदिकुल्लाह अटल – 2 शतक, 17 मैच

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार