Afghanistan vs Zimbabwe 1st T20 Highlights: हरारे में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को 53 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान की जीत में इब्राहिम जादरान ने बल्ले से और मुजीब उर रहमान ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। इब्राहिम ने 52 रनों की पारी खेली, जबकि मुजीब ने 4 विकेट झटके। ज़िम्बाब्वे की टीम 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 127 रन पर सिमट गई।

Advertisement

बुधवार(29 अक्टूबर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज़ इब्राहिम जादरान व रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़ दिए।

Advertisement

इब्राहिम जादरान ने 33 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने भी 39 रन की उपयोगी पारी खेली। उनके बाद अजमतुल्लाह उमरजई (27), सेदिकुल्लाह अटन (25) और शाहिदुल्लाह (22) ने टीम के स्कोर को 180 रन तक पहुंचाया। ज़िम्बाब्वे के लिए सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज़िम्बाब्वे की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सिर्फ 30 रन के अंदर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। टिनोटेन्डा मापोसा ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए, जबकि ब्रायन बेनेट और ब्रैड इवांस ने 24-24 रन जोड़े। हालांकि बाकी बल्लेबाज़ पूरी तरह फ्लॉप रहे और टीम 16.1 ओवर में 127 रन पर सिमट गई।

अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट झटके। अजमतुल्लाह उमरजई ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट अपने नाम किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार (31 अक्टूबर) को हरारे में खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार