Ibrahim Zadran Century: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) में गुरुवार, 26 फरवरी को टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला अफगानिस्तान और इंग्लैंड (AFG vs ENG) के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां अफगानी स्टार बल्लेबाज़ इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) ने एक शानदार सेंचुरी ठोकते हुए इतिहास रच दिया है।

Advertisement

इब्राहिम जादरान ने ठोकी ऐतिहासिक सेंचुरी

Advertisement

इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ अफगानी इनिंग के 37वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन की गेंद पर एक सिंगल लेते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने ये कारनामा 106 गेंदों में किया, जिसके साथ ही अब वो अफगानिस्तान के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शतक ठोकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

इतना ही नहीं, इससे पहले उन्होंने साल 2023 में भारत में खेले गए ODI वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर सेंचुरी ठोकते हुए नाबाद 129 रन बनाए थे। ऐसा करते हुए वो ODI वर्ल्ड कप में अफगानिस्तन के लिए शतक जड़ने वाले अफगानी बैटर बने थे। यानी 23 साल का ये अफगानी बैटर आईसीसी ODI इवेंट (वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) में अपने देश के लिए शतक जड़ने वाला पहला खिलाड़ी है।

ICC ODI इवेंट में अफगानिस्तान के लिए सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी

इब्राहिम जादरान 129* बनाम ऑस्ट्रेलिया, वानखेड़े ODI वर्ल्ड कप 2023

Advertisement

इब्राहिम जादरान 177 बनाम इंग्लैंड, लाहौर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025

जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा, अफगानिस्तान के खिलाफ इब्राहिम जादरान के अलावा कोई भी दूसरा खिलाड़ी आईसीसी ODI इवेंट में सेंचुरी नहीं ठोक पाया है।

ऐसी है दोनों टीमें

Advertisement

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार