25 नवंबर,(CRICKETNMORE)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने महिला वर्ल्ड टी-20 2018 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का एलान कर दिया है। वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए 16 दिवसीय इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आईसीसी ने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। 
इस टीम में भारत औऱ इंग्लैंड के 3-3 खिलाड़ियों, ऑस्ट्रेलिया के 2, पाकिस्तान,वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के 1-1 खिलाड़ी को आईसीसी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। तीन पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के पैनल ने यह टीम चुनी है।

Advertisement

भारतीय कप्तान औऱ स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को इस टीम की कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा इस टीम में भारत की स्मृति मंधाना और पूनम यादव भी शामिल हैं। 

Advertisement

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने महिला वर्ल्ड टी-20 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा किया है। 

आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 2018 टीम ऑफ द टूर्नामेंट (बल्लेबाजी क्रम के हिसाब से)  

1. एलिसा हेली (ऑस्ट्रेलिया) - 225 रन

2. स्मृति मंधाना (भारत) - 178 रन

Advertisement

3. एमी जोन्स (इंग्लैंड, विकेटकीपर) - 107 रन, 5 बर्खास्तगी

4. हरमनप्रीत कौर (भारत, कप्तान) - 183 रन

5. डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) - 121 रन, 10 विकेट

Advertisement

6. जावरिया खान (पाकिस्तान) - 136 रन

7. एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया) - 60 रन, 9 विकेट

8. लेघ कास्पेरेक (न्यूजीलैंड) - 8 विकेट

Advertisement

9. अनया श्रबसोले  (इंग्लैंड) - 7 विकेट

10. किर्स्टी गॉर्डन (इंग्लैंड) - 8 विकेट

11. पूनम यादव (भारत) - 8 विकेट

Advertisement

12 वीं: जहानआऱा आलम (बांग्लादेश) - 6 विकेट
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार